पुर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल समेत भाजपाईयों का नगर पालिक निगम चिरमिरी कार्यालय में धरना प्रदर्शन… निगम का किया घेराव…

सिंधु स्वाभिमान एमसीबी/कोरिया देबाशीष गांगुली : भ्रष्टाचार करने से फुर्सत मिले तो विधायक और महापौर चिरमिरी की जनता सहित निगम कर्मचारियों की सुधि लें पायेंगे। उक्त बाते पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा चिरमिरी मंडल के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व निगम घेराव के दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा की सेनेटाइजर, राशन, कोयला, कबाड़, अवैध बार संचालन और तो और विधायक के भाई के द्वारा बिना रोड बनाए ही रोड निर्माण की राशि का गबन कर लिया गया है। पूरा परिवार केवल एक सूत्रीय कार्य केवल अवैध रूप से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगा हुआ है। ऐसे विधायक और महापौर क्षेत्र के जनमानस से जुड़े जनहित के मुद्दों के प्रति गैरजिम्मेदार होना कोई अतिश्योक्ति नहीं है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में पेयजल से तरस रहे अमजानो को विधायक बोलते है की नगर पालिका के कर्मचारियों को झाड़ू से पीटो पुलिस कुछ नही करेगी। अरे विधायक जी आप हर जगह घूमते है और कहते है की हमने घर घर पेयजल पहुंचा दिया है, फिर क्षेत्र के लोग शुद्ध पानी के लिए क्यू तरस रहे है। अरे निगम के छोटे कर्मचारियों का इसमें क्या दोष है? दोष है तो आपका है अपने कागजों में काम दिखा दिया जमीनी स्तर पर कोई काम नही हुआ। क्षेत्र में चल रहे नल जल योजना अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं, जलापूर्ति जीआई पाइप का निर्धारित मानक से कम गेज-वजन का होना पाया जा रहा है। साथ ही सतही जमीनी में उसे लगभग 2 फीट नीचे दबाए जाने की अपेक्षा मात्र 6 इंच खोद कर दबाया जा रहा है। इसके साथ ही पाईप लाईन विस्तार का कार्य पूर्णता में काफी विलंब हो रहा है, कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश व निगम सरकार को आज साढ़े 4 साल बीतने को है लेकिन घर घर पेयजल पहुंचाने की इनकी कोई मंसा नजर नहीं आ रही है। चिरमिरी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा मटमैला और दूषित पेयजल आपूर्ति विगत डेढ़ माह से निरंतर किया जा रहा है। गंदा पानी मिलने के कारण क्षेत्र के आम जनता को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। आंखिर नगर निगम को पानी शुद्ध करने के लिए जो भी सामग्री करोड़ों की मिल रही है उसका इस्तेमाल कहा हो रहा है, क्या कागजों में ही केवल पेयजल शुद्धि के सामग्रियों का खरीदी हो रहा है। नगर पालिक निगम के विभिन्न विभागों में रीड की हड्डी के रूप में कार्य करने वाले ठेका मजदूरों का वेतन भुगतान मार्च से जून 2023 का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके कारण मजदूरों के परिवारों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। क्या निगम कंगाल हो चुका है जो कर्मचारियों के पेमेंट नही कर पा रही है। श्री जायसवाल ने आगे कहा की विधायक के भाई डामर प्लांट लगाए है उनको रोजगार देने के लिए सभी तरफ डामरीकरण का टेंडर किया गया। लेकिन उसमे भी भ्रष्टाचार करने से ये नही चूक रहे है निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर डामरीकरण कार्य बेहद गुणवत्ता विहीन किया गया है निर्धारित मानकों के अनुरूप न तो डामर का उचित मात्रा प्रयोग किया गया और न ही निर्धारित स्तर पर डामरीकरण का लेवल, साथ ही नियम विरुद्ध रूप से सीसी रोड के ऊपर भी डामरीकरण कार्य किया जाना पाया गया है। इस तरह का भ्रष्टाचार निगम और जनप्रतिनिधि के बीच बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है, जिसकी उचित जांच किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा है की नगर निगम चिरमिरी के कांग्रेस महापौर और सभापति बहुमत के साथ विराजमान हैं, जिसके कारण भाजपा के पार्षदों के वार्डो में किसी प्रकार के विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जितनी भी योजना निगम के माध्यम से चलाई जा रही हैं उसका लाभ केवल कांग्रेसी पार्षद के वार्डो को ही मिल रहा है इस प्रकार विकास कार्यों में भेदभाव पूर्ण रवैया कभी भाजपा की 15 साल की सरकार में नही हुआ। मुझे काफी दुःख होता है की इसी मुद्दे पर वार्ड क्रमांक अट्ठारह के पार्षद द्वारा आत्मदाह की चेतावनी भी निगम को दी गई है। लेकिन महापौर का अड़ियल रवैया कायम है, काम नही होने देने का यह कृत्य काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही निगम अंतर्गत आने वाले वृद्धा व विधवा पेंशन के हितग्राहियों को महीनों का इंतजार को करना पड़ रहा है।
इसके उपरांत सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति महिलाओं और पुरषों ने निगम का घेराव करते हुए जमकर विधायक और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद निगम कमिश्नर लवीना पाण्डेय ने भाजपा के द्वारा की गई मांगो पर जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्होंने कहा की मांगो का 15 दिवस में निराकरण कराया जायेगा। साथ ही भ्रष्टाचार की जो बात संज्ञान में आयी है उनकी जांच की जायेगी।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, रामलखन सिंह, प्रदीप सलूजा, संजय सिंह, अरुणोदय पाण्डेय, कीर्ति वासो, श्रीमती नीलम सलूजा, गौरी हथगेन, राधेश्याम अग्रवाल, रीता आइच, इंदु पनेरियां, मनोज जैन, अभय जायसवाल, मुनमुन जैन, रघुनंदन यादव ने भी विधायक व महापौर को मंच से जमकर कोसा। इस कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व महापौर डंबरू बेहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ धर्मेंद्र पटवा, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, समाउद्दीन सिद्धिकी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज डे, कपिल रजवाड़े, तेजानारायण सिंह, कमला गढ़देवा, पतिराज सिंह, तहसीलदार यादव, रानी गुप्ता, मुन्नू सिंह, सुशील सिंह, मनीष खटीक, सोनू दुबे, भानु गंगवाल, राजू नायक, रीत जैन सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *