बलरामपुर: अवैध साल की लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार, पिकअप वाहन समेत वनोपज जब्त

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र बलरामपुर
बलरामपुर में रेंजर निखिल सक्सेना ने हमेशा साबित किया है कि उनके रहते वन की क्षति संभव नहीं है इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साल के लट्ठों से भरे पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 को वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वन विभाग ने यह बड़ी सफलता हासिल की। वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर (बीट मानिकपुर) के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ.3511 वनखण्ड मानपुर में अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। .

जब्ती और कार्रवाई .
जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 को रोका गया, जिसमें साल प्रजाति के 08 नग लट्ठा (कुल 1.915 घन मीटर) अवैध रूप से लोड पाए गए। वन विभाग ने वाहन सहित वनोपज को तुरंत कब्जे में ले लिया।आरोपियों का विवरण:
विष्णु गुप्ता, पिता स्व. दशरथ गुप्ता
सर्वोत्तम गुप्ता, पिता विष्णु गुप्ता
(निवासी: ग्राम बानापती, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज)
कानूनी शिकंजा
वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21979/12 दर्ज किया है। आरोपियों पर:
भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52
छ.ग. अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22
के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों अभियुक्तों को जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है।
टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, वनक्षेत्रपाल धनश्याम शर्मा, वनपाल प्रहलाद तिवारी सहित वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह और सरेन्द्र सिंह ओईके की सक्रिय भूमिका रही।
विभाग का संदेश: रेंजर निखिल सक्सेना ने स्पष्ट संदेश देते हुए बताया कि वन संपदा की चोरी और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You missed