सूरजपुर: एक ही डाइस कोड पर संचालित हो रहे थे निजी स्कूल, ‘नित्या पब्लिक स्कूल’ सहित तीन संस्थानों को प्रशासन ने थमाया कारण बताओ नोटिस

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर /ओड़गी  ‘सिंधु स्वाभिमान’ समाचारपत्र में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। विकासखंड ओड़गी के अंतर्गत नियमों को ताक पर रखकर एक ही डाइस कोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ओड़गी द्वारा क्षेत्र के तीन प्रमुख निजी संस्थानों और विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन संस्थानों को जारी किया गया नोटिस:

  1. नित्या पब्लिक स्कूल (नवाटोला / मोखापारा खैरा): यह विद्यालय एक ही डाइस कोड (क्रमांक: 22274100225) के जरिए नवाटोला और मोखापारा खैरा में संचालित पाया गया।
  2. सरस्वती शिशु मंदिर (नवाटोला / सपहा): यह संस्था एक ही डाइस कोड (क्रमांक: 22271600905) के माध्यम से नवाटोला और सपहा दो अलग-अलग जगहों पर विद्यालय का संचालन कर रही थी।
  3. रानी दुर्गावती एजुकेशन समिति (खोंड़ / मोखापारा खैरा): इस समिति द्वारा भी एक ही डाइस कोड (क्रमांक: 22271608807) का उपयोग कर खोंड़ और मोखापारा खैरा में दो अलग-अलग स्थानों पर स्कूल संचालित किया जा रहा था।

शासन के नियमों के विपरीत है कृत्य

  • विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नियमानुसार प्रत्येक शिक्षण संस्था का पृथक-पृथक डाइस कोड होना अनिवार्य है।
  • एक ही डाइस कोड पर दो जगहों पर स्कूल का संचालन करना शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन है।

तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब

  • प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठकों/संचालकों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे तीन दिवस के भीतर स्वतः समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
  • यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब प्राप्त नहीं होता है अथवा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी।

You missed