सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर रामकोला आज दिनांक 10.09.2023 को तमोर पिंगला अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले ग्राम करपटिया के पालतु गौवंश पशुओं को मौसमी संक्रमण बिमारीयों (जैसे कि गलाघोद्र, एकटंगिया एंव खुरपका मुंहपका रोग (FMD)) से बचाव हेतू के. आर. बढई, वनसंरक्षक के निर्देशन में एवं एलीफेंट रिजर्व, सरगुजा के उपसंचालक श्रीनिवास तेन्नेटी के दिशा निर्देश पर हाथी राहत एवं पुर्नवास केन्द्र, रमकोला के पशुचिकित्सक डॉ. अजीत कुमार पाण्डेय एंव समस्त दस के द्वारा कमलेश राम, गेमरेज तमोर एंव सरपंच बरपटिया उदयनाग मरावी की उपस्थिति में टीकाकरण कार्य सम्पन्न कराया गया। इस शिविर में लगभग 142 पशुओं को टीका लगाया गया। इस शिविर को सफल बनाने में वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत मरावी, तमोर रेंज के वन अमला एवं बरपटिया गाँव के समस्त ग्रामवासियों का योगदान सराहनीय रहा। Post navigation अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने मनाया स्थापना दिवस बिना धर्म की राजनीति संभव नही है…धर्म ही राजनीति सिखाती है… भगवान कृष्ण, राम से बढ़िया राजनीति कौन करेगा…राजनीतिज्ञको रामायण भागवत सुननी चाहिए- आचार्य देशमुख वशिष्ठ