02 वीं वाहिनी सी०आर०पी०एफ० के द्वारा काहेर दुलेर ईलाके में सही उपचार के माध्यम से ग्रामिणों की बचाई गई जान

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र ज्ञानवती सिंह भदौरिया  जिला प्रतिनिधि सुकमा आज एक बिमार ग्रामीण जिसका नाम कुंजम मडका उम्र-52 वर्ष, पुत्र पांडु निवासी काहेर दुलेर अचानक बेहोश हो गया जिसे ग्रामिणों द्वारा बेहोशी की हालत में एफ.ओ.बी दुलेर के सी.आर.पी.एफ के अस्पताल में लाया गया। जिसके पश्चात कमाण्डेन्ट द्वितीय वाहिनी रति कान्त बेहेरा के निर्देशानुसार डा. पंकज कुमार वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी, के.रि.पु.बल के द्वारा बिमार व्यक्ति का टेस्ट करने पर हाइपोग्लाइसीमिया और मलेरिया पीएफ पॉजिटिव पाया गया। सी.आर. पी.एफ के वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लगभग 02 घंटे तक उपचार करने के पश्चात बिमार व्यक्ति के स्थिति में काफी सुधार हुआ और चेतना विकसित हुई, जिसके बाद उक्त बिमार व्यक्ति को रति कान्त बेहेरा कमाण्डन्ट द्वितीय वाहिनी के आदेशानुसार एफ.ओ.बी दुलेर में उपलब्ध सी.आर.पी.एफ के एम्बुलेन्स के माध्यम से जिला अस्पताल सुकमा भेजा गया। फिलहाल बिमार व्यक्ति की हालत में बहुत सुधार है और वह बहुत तेजी से रिकवर हो रहा है।

इसी क्रम में एक और मरीज जिसका नाम कोसी सोदी था उम्र-05 बर्ष निवासी काहेर दुलेर जिसके दाहिने पॉव के बाहरी स्किन पर कांटा लग कर कट गया था उसे भी एफ.ओ.बी दुलेर के सी.आर.पी.एफ के अस्पताल के डा. पंकज कुमार के द्वारा उचित उपचार किया गया एवं बच्ची का हालत सामान्य होने के बाद उसे उसके परिवारजनो को सौप दिया गया।

इस तरह से एफ.ओ.बी दुलेर में सी.आर.पी.एफ के अस्पताल में आने वाले बिमार ग्रामीणों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे यह प्रतित होता है कि एफ.ओ.बी और उसके आस-पास के ईलाके के नागरिकों के बीच सी. आर.पी.एफ के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *