सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र ज्ञानवती सिंह भदौरिया जिला संवाददाता सुकमा अब पत्रकारों को हर कोई दबाने में लगा हुआ है और जब सत्ता आपके सरकार की हो तो नशा सर चढ़के बोलता है,ऐसा ही एक मामला बस्तर के सुकमा से आया है जहां बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमाकांत नायक ने अपने अन्य साथी आलम और राजेंद्र ध्रुव के साथ महिला पत्रकार के साथ कोर्ट परिसर में धमकी देने का कारनामा कर डाला है। जब महिला पत्रकार कोर्ट में पेसी के लिए गई थी तब उसे उक्त मामले पर सेटलमेंट करने का दबाव सत्ता पक्ष के नेता रमाकांत नायक ने जो की भाजपा सुकमा के पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं ने धमकी दे डाली और बात ना मानने पर झूठे मामले में फसाने की धमकी देते हुए कहा की तुम्हारे घर में पुलिस भेज तुम्हारे घर वालों को अंदर करवा देंगे और हमारी सरकार है तुम कुछ नही बिगड़ सकती हो मेरा।
ऐसे मामलों पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सभी को न्याय के लिए खड़ा होना चाहिए क्योंकि नेता जन सेवा के लिए होते हैं गुंडागर्दी करने के लिए नहीं क्या यही वजह है जो सुकमा में भाजपा अभी भी पीछे है और क्या भाजपा के नेता जिस प्रकार एक महिला के साथ धमकी और गली क्लोज कर रहे हैं उससे यह कहना गलत नहीं होगा की सत्ता अब सर चढ़कर बोल रही है। खैर इस बारे में भाजपा के जिला अध्यक्ष से भी बात हुई थी और उनका कहना है कि मैं इस बारे में चर्चा करूंगा कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। इस पूरे मामले पर पत्रकार ज्ञानवती सिंह भदोरिया का कहना है कि वह थाना में आवेदन दे चुकी है और एसपी साहब के पास भी गुहार लगाएंगी ताकि इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *