अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर जिले में हुआ भव्य आयोजन

योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक स्थिरता को बढ़ावा देता है: विधाय रेणुका सिंह

योग शरीर और मन  के संतुलन में सहायक : विधायक भूलन सिंह मरावी

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जिले में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, कलेक्टर एस जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ पंकज कमल की गरिमामयी उपस्थिति तथा योग गुरु के सान्निध्य में  गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। इस दौरान योग गुरु द्वारा शीर्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम जैसे योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

     इस अवसर पर रेणुका सिंह ने योग के वैज्ञानिक महत्व को समझाया और कहा कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा योग आज विश्व भर में प्रचलित है। इसके महत्व को समझते हुए विदेशो में भी लोग बड़ी संख्या में योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर इससे मिलने वाले गहन लाभों का अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक स्थिरता को भी बढ़ावा देता है। यह जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन स्थापित करने में सहायक है और हर उम्र के व्यक्ति को लाभ पहुंचाता है।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने वर्तमान समय में योग को अपनाने को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र बताया।

        छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने योग को एक समग्र अनुशासन बताया जिसमें शारीरिक मुद्राएं, श्वास अभ्यास, ध्यान और नैतिक सिद्धांत समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभाता है और मानसिक स्पष्टता एवं भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।



        कलेक्टर. एस जयवर्धन ने अपने संदेश में योग को निरोग जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।



      इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचाय त अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी ,*मेंस †*केt अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,मुरली मनोहर सोनी, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण व जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू,स्कूली बच्चे, स्वच्छता दीदियां,जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग के विभिन्न आयामों पर जानकारी भी दी गई।
    इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में विधाय, रेणुका सिंह ने नशामुक्ति हेतु का संकल्प लेने हेतु  उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *