सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र विशेष संवाददाता मनेन्द्रगढ़ – छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत आने वाले एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मनेंद्रगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा को एमसीबी जिले के नये जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष एमसीबी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा वस्त्रकार को जवाबदारी सौंपी गई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला मुख्य महासचिव के रूप में मुस्ताक कुरैशी यथावत अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे हैं, इस बैठक में कोरिया जिले से आशीष खटीक को कोरिया जिले का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही मनेंद्रगढ़ से नए पत्रकार साथियों को भी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। जिसमें नए जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा पूर्ण निर्वहन करने एवं संगठन की एकता को बरकरार रखने की बात कही गई। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद प्रदेश के मुख्य महासचिव सत्येंद्र सोनी, प्रदेश सचिव हेमंत कारफार्मा प्रदेश प्रवक्ता अविनाश चंद्र संभागीय उपाध्यक्ष उग्रसेन पाल, कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रदीप पाटकर, आशीष कुमार, प्रमोद तिवारी, संजय कुमार केसरवानी, नागेन्द्र दुबे, ऋषि शर्मा करन सोनी सहित गठन के नए पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation गोडवाना गणतंत्र पार्टी स्टूडेंट यूनियन द्वारा किया गया जन जागृति अभियान का आयोजन गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन एमसीबी ने भीम राव अम्बेडकर जयंती पर किया भीम राव अंबेडकर को याद