सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र एमसीबी देवाशीष गांगुली नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में नव पदस्थ आयुक्त सुश्री लविना पाण्डेय से नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्षदों ने भेंट मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष ने अपने पार्षदों के साथ हो रहे पक्षपात को ले कर एवं वार्डों में निवासरत आमजनमानस को हो रही लंबे समय से समस्याओं को ले कर अपनी बातों को आयुक्त के समक्ष रखा, साथ ही साथ नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में विभिन्न अनियमितताओं को ले कर भी विशेष चर्चा की, जिसके बाद सुश्री लविना पाण्डेय नगर पालिक निगम चिरमिरी आयुक्त ने उन्हें आश्वासन भी दिया कि इन सारी समस्याओं पर उनके द्वारा गंभीर चिंतन करते हुए, उचित कदम लिया जाएगा और चिरमिरी शहर के स्थायित्व एवं नगर के विकास के लिए भी उनके द्वारा जनहित एवं समाजहित को ध्यान में रख कर नियमानुसार कार्य किए जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ़ संतोष कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि समस्त राजनैतिक दलों एवं सक्षम अधिकारियों को सर्वप्रथम चिरमिरी के स्थायित्व एवं विकास के लिए ही गंभीर चिंतन करना और उनके हित में कार्य करने की अब बेहद आवश्यकता है, ऐसा ना होने पर संतोष कुमार सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए समय समय पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के समस्त पार्षदों ने की नवपदस्थ आयुक्त से भेंट मुलाकात… अपनी समस्याओं को रखा आयुक्त के समक्ष…
