सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर : जिले के स्वास्थ विभाग को खुद के स्वास्थ की दरकार है दिन प्रति दिन स्वास्थ विभाग की व्यवस्था बद से बत्तर हो गई है. जिससे कई लोगो की जान जा चुकी है. आज 2 माह के शिशु की तबियत खराब होने पर परिजन उसे लेकर बिश्रामपुर चिकित्सालय लाये थे वहाँ पर उसकी स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि शिशु को सास लेने में दिक्कत होने पर परिजनों के लाख मिन्नत करने के बाद भी उसे ऑक्सीजन तक नही लगाया गया. शिशु को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. देखते ही देखते परिजन के साथ भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुँच कर नाराजगी जाहिर करते हुए नारे बाजी करते हुए जमकर हंगामा किया.
मौके पर पुलिस पहुची हुई है.
समय रहते ऑक्सीजन मिलता तो बच जाती जान
करवा ग्राम के रहने वाले प्रेमलाल राजवाड़े ने बताया आज 3 बजे उसके 2 माह का लड़का का स्वास्थ बिगड़ने पर बिश्रामपुर अस्पताल लेकर पहुचे थे जहाँ पर प्राथमिक उपचार न कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि लगातार स्वास्थ बिगड़ रहा था सास लेने में परेशानी हो रही थी, ऑक्सीजन लगाने के लिए मिन्नते भी की, पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहने के बाद भी नही लगाया गया.
लापरवाही कई लोग काल के गाल में समा गए
सरकार के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के संभाग के स्वास्थ विभाग स्थिति बद से बत्तर हो गई है आये दिन मरीजो के जान के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है स्वास्थ कर्मियों की संवेदना की मौत हो चुकी है. लापरवाही आलम यह है कि विभाग खुद में मदमस्त है. न कोई अंकुश है, न इसकी किसी जनप्रतिनिधियों को कोई चिंता, सब के सब चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है ऐसे में लोगो की जान जाए तो जाए, किसी को कोई फर्क नही पड़ता..?

परिजनों के साथ भाजपा के हंगामे की सूचना पर पहुचे sdm रवि सिंह ने बिश्रामपुर अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर पर समुचित कार्यवाही 3 दिन में करने का आश्वासन देने पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ. परिजन मृत शिशु को लेकर चले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed