सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ सूरजपुर के मार्गदर्शन में सूरजपुर तहसील साहू संघ के निर्वाचन के संबंध में मंगल भवन सूरजपुर में आयोजित बैठक में जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कृपाल साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक राम विलास साहू, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष साहू, वर्तमान जिला अध्यक्ष जोखनलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, जिला साहू संघ के महासचिव अशोक साहू, संभागीय सलाहकार मनीष दीपक साहू, एवं सूरजपुर तहसील अंतर्गत विभिन्न गांव से पधारे वरिष्ठ स्वजातिय बंधुओ, एवं माता -बहनों की उपस्थिति में तहसील अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। निर्वाचन अधिकारी राम कृपाल साहू “रामू ” पर्यवेक्षक लाल जी साहू, के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया को समझाया गया। तथा विस्तृत जानकारी देने के उपरांत उपस्थित जनों से तहसील अध्यक्ष एवं सभी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आहूत की गई ।अध्यक्ष पद के लिए कल 9 लोगों ने दावेदारी की थी ,जिनमें से सात लोगों ने नाम वापस ले लिए, तथा ओम प्रकाश साहू एवं सुशील साहू के बीच आपसी सहमति बनाने के लिए वरिष्ठ जनों एवं उपस्थित नागरिकों से सलाह ली गई ,दोनों उम्मीदवारों ने अपने बात पर पड़े रहे, इसके बाद समाज की ओर से सैद्धांतिक वोटिंग करा दिया गया।तहसील साहू संघ सूरजपुर की ओर से इकाई एवं ग्रामों की सूची जिला साहू संघ को नहीं की दी गई थी, इसलिए मतदाताओं की कोई जानकारी नहीं थी। उपस्थित समाज जनों के द्वारा निर्वाचन की कार्रवाई की गई। जिसमें 58 मत ओम प्रकाश साहू को प्राप्त हुए एवं 15 मत सुशील साहू को प्राप्त हुए इस प्रकार ओमप्रकाश साहू को तहसील साहू संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। शेष पदों पर ड्रा के माध्यम से नियुक्ति की गई। सुशील साहू जी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया उपाध्यक्ष पद पर प्यारेलाल साहू सचिव पद पर रमेश साहू महिला प्रकोष्ठ में संतोषी साहू ,और सुषमा साहू को पदाधिकारी बनाया गया, जिसका साहू समाज के लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों में संतलाल साहू , रमेश साहू ,भोला साहू ,राम प्राण साहू, देवदत्त साहू, थलेश्वर साहू, गुलाब साहू, श्याम सुंदर साहू, राधेश्याम साहू, मनीलाल साहू, रमेश साहू, राजेश्वर साहू, बसंत साहू, मुकेश साहू ,महेंद्र साहू, आर्यन साहू, मनीष साहू ,आदित्य साहू ,अभिषेक साहू, शिवम साहू, रामजी साहू, दयाराम साहू, पिंटू साहू, देवमनिया साहू ,एवं काफी संख्या में माताएं बहने एवं विभिन्न गांव से आए हुए समाज के लोग उपस्थित थे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि मैं बिना भेदभाव का निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं करूंगा, समाज हित में काम करूंगा ,तथा वरिष्ठ जनों के आदेश का पालन करूंगा। Post navigation प्रेमनगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में बढ़ती बिजली बिल को लेकर बिजली आफिस का किया घेराव सुशासन का सरकता हुआ चेहरा: क्या जनता ने यह भरोसा बेकार दे दिया?