सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर एनएच-43 पर सिलफिली से काली घाट तक पेच रिपेयरिंग का कार्य घटिया गुणवत्ता से हो रहा है। उक्ताशय पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने  कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन देकर ठेकेदार की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा।ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव  ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि मरम्मत में प्रयुक्त सामग्री निम्न कोटि की है। नियमों का उल्लंघन करते हुए रात्रिकाल में कार्य किया जा रहा है, जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सड़क पर गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने कहा है कि ठेकेदार द्वारा कार्य सही ढंग से न करने पर हम ग्रामीणों संग सड़क जाम करेंगे,। उन्होंने उच्च अधिकारियों से ठेकेदार को निर्देशित करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है, वरना आंदोलन की चिंगारी भड़क सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed