सुरक्षा इंतजाम शून्य विभागीय अधिकारी लापरवाह जनप्रतिनिधि वह नागरिको को सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र शैलेन्द्र गुप्ता भैयाथान स्टेट हाईवे 12 के पटना – भैयाथान मार्ग पर ग्राम बस्कर में बना 90 डिग्री का तेज मोड़ अब जानलेवा ब्लैक स्पॉट बन चुका है, दृश्य बाधित होने और सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही है, पिछले 10 वर्षों में इस मोड़ पर 60 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया है सोमवार को भी एक तेज रफ्तार ट्रक पर नियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ और रेलिंग से टकरा गया चालक को मामूली चोटे आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।सरपंच सुरेश सिंह ने बताया कि मोड़ पर न तो स्पीड लिमिट का संकेतक बोर्ड है, न चेतावनी साइन न रात में पर्याप्त रोशनी यहां तक की सड़क चौड़ीकरण का काम भी नहीं हुआ,जिससे जोखिम और बढ़ गया है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सड़क विभाग और प्रशासन से इस ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर ग्लो साइन बोर्ड, डेंजर मार्किंग और सुरक्षा रेलिंग सुधार की तत्काल मांग़ की गई है,ताकि भविष्य में जनहानि को रोका जा सके, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ललित भोई ने बताया कि वह स्थान ब्लैक स्पॉट नहीं है,क्योंकि पुलिस और सुरक्षा समिति ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करती है और पुलिस ही दुर्घटनाओं की जानकारी दर्ज करती है फिलहाल उक्त स्थान को दिखवाता हूं। Post navigation संपादक के कुशल मार्गदर्शन के बाद वकील साहब ने सही एड्रेस पर भेजा नोटिस 11 महीनों से अपने पुत्र को न्याय दिलाने लड़ रहा एक पिता,मासूम की मौत पर भी नहीं जागा pwd विभाग