सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर तहसील साहू संघ सूरजपुर के निर्वाचन के संबंध में आयोजित बैठक (मंगल भवन मानपुर मे सम्पन्न हुई,,जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक श्री राम जतन साहू की उपस्थिति में सूरजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष श्री जोखनलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, सूरजपुर तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहू, मनीष दीपक साहू , राम प्राण साहू, ओम प्रकाश साहू, राजेश साहू पार्षद, सुशील साहू, मुरारी साहू, महेंद्र साहू,लालजी साहू,रामजी साहू, की उपस्थिति में प्रदेश के निर्देशानुसार विधिवत पुनः निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से ओम प्रकाश साहू  को सूरजपुर तहसील अध्यक्ष  के रूप में  निर्वाचित हुए जहां इस नियुक्ति से सूरजपुर तहसील सहित पूरे जिले में। हर्ष का माहौल निर्मित है गौरतलब है कि तहसील साहू संघ सूरजपुर के निर्वाचन पर विवाद उत्पन्न होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की ओर से निर्वाचन स्थगित किया किया गया था जिसे पर्यवेक्षक के द्वारा काफी मात्रा में उपस्थित गणमान्य जनों की सहमति से पुनः मनोनीत किया गया है नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि मैं अपने पद का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा और समाज के लोगों के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करते हुए समाज को नये दिशा में ले जाने का प्रयास जारी रखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed