सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र अम्बिकापुर अनिल निराला जनजाति सुरक्षा मंच सीतापुर के खंड संयोजक बनाए गएजनजाति सुरक्षा मंच सीतापुर विकासखंड का कार्यशाला आयोजित किया गयाजनजाति सुरक्षा मंच की प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार सीतापुर विकासखंड की नई खंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन उरांव समाज घर, सीतापुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान संपन्न हुआ। कार्यशाला में जशपुर प्रांत के सह संयोजक इंदर भगत ने संबोधन में संगठन की मजबूती, जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकजुटता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और एकजुटता ही समाज की शक्ति है। उन्होंने मई में दिल्ली में आयोजित होने वाले डीलिस्टिंग जनजाति गर्जना महारैली पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस महारैली में सीतापुर के प्रत्येक गांव से जनजाति समाज को दिल्ली जाना है और डीलिस्टिंग कानून की मांग करना है। समाज के ऐसे लोग जिन्होंने अपने जाति के रीति रिवाज, परम्परा, विश्वास को छोड़कर धर्मांतरित हो गए हैं उनको मिलने वाला आरक्षण और अनुसूचित जनजाति की पहचान हटाने के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आह्वान किए। कार्यशाला में विचार-विमर्श एवं सर्वसम्मति के उपरांत सीतापुर विकासखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक नाथूराम भगत, गोंहदुल भगत, भगत राम, गिरधर राम भगत, तिलक राम भगत, शोभन राम उरांव, खण्ड संयोजक अनिल निराला, खण्ड सह संयोजक पीटर भगत, आशा राम, दशरथ पैंकरा, निखिल राज सिंह पावले, सतीश टोप्पो, सुभाष उरांव, बसंत उरांव, संपर्क प्रमुख लिखेश्वर भगत, संपर्क सह प्रमुख बलबीर, अनिल केहरी, निधि प्रमुख जयराम भगत, निधि सह प्रमुख सोहन तिर्की, नंदकेश्वर सिंह पैंकरा, वीरेंद्र कुमार एक्का, महिला प्रमुख सरिता बघेल, महिला सह प्रमुख उर्मिला बेक, सर्वती पैंकरा, मंगती उंजन, शांति देवी, प्रचार-प्रसार प्रमुख अभिषेक सिंह, प्रचार – प्रसार सह प्रमुख विकास भगत, प्रद्युम्न सिंह पैंकरा, अरबिन्द बड़ा, विकास एक्का, युवा प्रमुख ओम प्रकाश तिर्की, युवा सह प्रमुख बसंत कुजूर कार्यालय प्रमुख रूपन राम खलखो एवं कार्यकारिणी सदस्य शिबरन राम, रामप्रसाद भगत, बीरबल राम भगत को बनाया गया।नई कार्यकारिणी गठन एवं मनोनीत पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं चलो दिल्ली के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। Post navigation जशपुर में 1986 के कथित फर्जी राजस्व प्रकरण से सनसनी बलरामपुर कांग्रेस को नई मजबूती, प्रशांत विश्वास ‘छोटू बंगाली’ बने जिला उपाध्यक्ष