सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर जिले के ओडगी परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पासल (थाना-पोस्ट चांदनी बिहारपुर, जिला सूरजपुर) की निवासी रतकुंवर पड़ो पति कन्हैयालाल पड़ो ने ओडगी परियोजना अधिकारी पर पैसे न होने के कारण नाम हटाने और चयन प्रक्रिया में मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है。क्या है पूरा मामला?आवेदिका रतकुंवर ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दिए गए आवेदन में बताया है कि उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए फॉर्म भरा था और उनके सभी दस्तावेज पूर्ण रूप से सही थे उनका नाम 2011 के सर्वे सूची में भी शामिल है।आवेदिका का आरोप है कि रिश्वत के पैसे न दे पाने के कारण ओडगी परियोजना अधिकारी द्वारा उनका नाम सूची से हटा दिया गया और उनकी जगह किसी अन्य महिला का चयन कर लिया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वे पड़ो जाति से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनका नाम हटाकर ओबीसी वर्ग की महिला को चुन लिया गया।मंत्री और प्रशासन से न्याय की गुहारपीड़ित आवेदिका रतकुंवर ने महिला एवं बाल विकास मंत्री से इस पूरे मामले पर तत्काल रोक लगवाने और निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की है।इस आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर, सूरजपुर तथा परियोजना अधिकारी, ओडगी को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। Post navigation शेर-शायरी में मस्त डीएफओ, लापरवाह वन विभाग के भरोसे 17 मासूमों की मौत… दहशत का पर्याय बना ‘कबरा कान’ वाला हाथी!