बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में पत्रकार कल्याण संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, आनंद मिश्रा बने ब्लॉक

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र आनंद मिश्र जिला संवाददाता बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज बलरामपुर पत्रकार कल्याण संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आनंद मिश्रा को वाड्रफनगर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया।इस दौरान जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, दिनेश आयाम, शैलेंद्र द्विवेदी, अब्दुल रशीद, नन्दु कुशवाहा, धीरेंद्र द्विवेदी, किशोरी लाल कुशवाहा, अनिल मेसर्स, नरेन्द्र मिश्रा,अजय कुशवाहा, कुलेश्वर कुशवाहा, आकाश साहू, मानिक राम कुशवाहा शारदामणी सहित वाड्रफनगर ब्लॉक और जिले के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।इस पुनर्गठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए एक सशक्त संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नए अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

You missed