सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग की एक और नई सौगात मदिरा प्रेमियों को मिली है जिसके अंतर्गत विदेशी मदिरा प्रेमियों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। जिला आबकारी विभाग की पहल पर नवीन हाईटेक बस स्टैंड सूरजपुर में अत्याधुनिक सुविधा संपन्न विदेशी मदिरा दुकान का शुभारंभ किया गया है। यहाँ देश-विदेश के 69 प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें विश्व-प्रसिद्ध स्कॉच व्हिस्की, सिंगल माल्ट, प्रीमियम रम, वोडका और चुनिंदा लिकर शामिल हैं। इनमें ग्रीन लेवरेज 12 ईयर, डबल ब्लैक, चिवस रेगल, ब्लैक डॉग, जैकब क्रीक, रॉयल रणथंभौर, ओल्ड मोंक, बकार्डी और मैजिक मोमेंट जैसे लोकप्रिय नाम भी शामिल हैं।जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि यहाँ ₹1000 से लेकर ₹6000 तक की विदेशी मदिरा उपलब्ध रहेगी, जिससे उपभोक्ता अपनी पसंद और बजट के अनुसार चयन कर सकेंगे। दुकान का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय किया गया है।उन्होंने कहा कि यह पहल केवल विदेशी मदिरा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित उत्पाद मुहैया कराने का प्रयास है। इससे नकली और अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोक लगेगी, साथ ही प्रदेश के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।जिले में अनिल मित्तल के आने के बाद से कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत हुई है और यह जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल के अथक प्रयासों का नतीजा है कि आज जिले के ब्रांडेड और प्रीमियम विदेशी मदिरा प्रेमी इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दुकान में आधुनिक डिस्प्ले, स्वच्छ वातावरण और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की है, ताकि खरीदारी का अनुभव सहज और सुरक्षित हो। विभाग का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण सेवा और पारदर्शी व्यवस्था से मदिरा बिक्री के क्षेत्र में नया मानक स्थापित होगा। Post navigation क्या त्र्यंबक और संजय गुप्ता के पैसों के प्रभाव में आकर तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा ने किया हस्ताक्षर..? क्या सच में तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा को संजय गुप्ता ने एक हस्ताक्षर करने के लिए दिए थे 1 लाख..? क्या तहसीलदार साहब भी लेते हैं रिश्वत..?