गैरजमानती धाराओं के साथ अपराध दर्ज

टोल कर्मी से बोला पहचान नहीं रहे हो मुझे

कुछ देर बाद अपने गुंडे दोस्तों के साथ आकर की मारपीट

टोल कर्मी को मारने के उद्देश्य से किया हमला

सूत्र बता रहे कांग्रेसी नेता हैं आरोपी इसी लिए अपने वर्चस्व को स्थापित करने के उद्देश्य से किया था हमला

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर पचिरा में स्थित टोल प्लाजा में बारात जा रहे कुछ असामाजिक तत्वों ने  टोलकर्मी से गली गलौज करते हुए मारपीट की और अपने गुंडागर्दी का नमूना प्रस्तुत किया। 2 सितंबर की शाम चार बजे इम्तियाज खान,बबलू खान,संजय विश्वकर्मा और अन्य ने अपने गुंडागर्दी का रौब झाड़ते हुए उल्टी साइड से गाड़ी लगाकर टोल टैक्स ना देने और फ्री में गाड़ी पार करने की जिद में टोल कर्मी को गली गलौज करने लगे और जब उसे टोल कर्मी ने जाने दिए उसके बाद तालिबानी अंदाज में इम्तियाज खान अपने दोस्तों के साथ आकर पचिरा टोल प्लाजा में गुंडागर्दी करने लगे और ड्यूटी में तैनात राजेश दुबे के बूथ में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे,इस दौरान सीसीटीवी में यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।मारपीट करने बाद पकड़े जाने के डर से सभी बदमाश तुरंत भाग खड़े हुए,इस पूरे घटनाक्रम के बाद टोलकर्मी राजेश दुबे और टोल प्लाजा मैनेजर ने इस पूरे घटना की शिकायत पुलिस से की है जिसपर पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

राजनैतिक पार्टी से संबंध रखने के चलते इन आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पहले तो फ्री में टोल पार किया बाद में दोबारा अपने साथ कुछ अन्य गुंडों को लेकर आकर टोल प्लाजा में तालिबानी अंदाज में हमला कर दिया जिसके और टोलकर्मी के साथ मार पीट कर भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed