सिंधु स्वाभिमान भैयाथान शैलेन्द्र गुप्ता जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 नशीली इंजेक्शन जप्त किए हैं ,जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है, बता दें कि बसदई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी  निवासी राही खान उम्र 40 वर्ष अपने घर के पास भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के लिए रखे हुए हैं।सूचना पर चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और राही खान को पकड़ा।उसकी तलाशी लेने पर 38 नग एविल  इंजेक्शन और 10 नग रेक्सो जेसिक इंजेक्शन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में राही खान ने खुलासा किया कि यह इंजेक्शन जमडी निवासी मोहरमनिया पति स्वर्गीय मानसाय पाटिल पवन पाटिल श्रवण पाटिल व एक नाबालिक से खरीदे थे, जिन्हें वह आगे बिक्री के लिए रखता था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी
राही खान के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने ग्राम जमडी में छापा मारकर मोहरमनिया को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 118 नग एविल इंजेक्शन और 134 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने पवन पाटिल और एक नाबालिग को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 300नग नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं। जब्त इंजेक्शन की अनुमानित कीमत करीब 1.5लाख हैं। पुलिस ने मामले में धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी राही खान 40 वर्ष निवासी ग्राम सिरसी मोहरमनिया 50 वर्ष पवन पाटिल 18 वर्ष 4 माह व श्रवण लगभग 25 वर्ष ग्राम जमडी निवासी थाना झिलमिली भैयाथान को गिरफ्तार किया है।
वही नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, अशोक केवट, अनिल विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह, और महिला आरक्षक पूनम सिंह, की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed