महिला स्टाफ के साथ दिनदहाड़े उसे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर आखिर क्या करते हैं रेंजर साहब..? आखिर कौन है वह रेंजर जो शादीशुदा होने के बावजूद कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के साथ कर रहा है पद की मर्यादा को तार तार ..? आखिर रेंजर साहब के कमरे में ऐसी क्या परेशानी है जो रोज महिला कर्मचारी के कमरे में बिताते हैं रात..? क्या रंगीन मिजाज रेंजर साहब ने कार्यालय को ही बना रखा है अय्याशी का अड्डा सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र वन विभाग में पदस्थ एक फॉरेस्ट रेंजर पर कार्यालय के भीतर महिला कर्मचारी के साथ नाजायज संबंध बनाए रखने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने न केवल अपने पद की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाई, बल्कि विभागीय अनुशासन और कार्यसंस्कृति का भी खुलेआम उल्लंघन किया।सूत्रों के अनुसार, यह आपत्तिजनक आचरण कार्यालय समय के दौरान, ड्यूटी के वक्त ही किया जा रहा था, जिससे अन्य कर्मचारियों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इस तरह के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हो रही है और आमजन में भी गलत संदेश जा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी से इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। यह आचरण न केवल शासकीय सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि महिला कार्यस्थल सुरक्षा और नैतिक आचरण के मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है,और संबंधित अधिकारियों से बयान लेकर नाम और साक्ष्यों के साथ उजागर किया जाएगा। संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच और कठोर कार्रवाई कर कार्यवाही करनी चाहिए।अब देखना यह होगा कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस गंभीर आरोप पर क्या संज्ञान लेते हैं और कब तक निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है। Post navigation मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, हत्या की साजिश के ठोस सबूत; पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद पत्रकार पर हमला, क्या अब सच लिखना भी अपराध हो गया..?