सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक ग्राम सचिव पर अपनी ही रिश्तेदार नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी ने पारिवारिक संबंध और विश्वास का दुरुपयोग करते हुए यह आपराधिक कृत्य किया। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में मामला उजागर हो गया। इसके पश्चात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

इस पूरे मामले को लेकर जयनगर थाना प्रभारी से फोन के माध्यम से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने हॉस्पिटल में होने की बात कहते हुए तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नाबालिग पीड़िता की पहचान को कानून के तहत पूर्णतः गोपनीय रखा गया है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या प्रकरण को दबाने के प्रयास के साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *