अनैतिक आचरण और घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद संवाददाता भूषण बघेल निष्कासित, प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने की कार्रवाई

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र
पत्रकारिता की गरिमा को ताक पर रखकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले भूषण बघेल को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने तत्काल प्रभाव से संवाददाता के पद से निष्कासित कर दिया है। संस्थान ने यह कड़ा कदम भूषण के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों, चरित्र दोष और उनके द्वारा किए गए अमर्यादित कृत्यों की पुष्टि होने के बाद उठाया है।
अनैतिक संबंधों और गंभीर शिकायतों का मामला
जानकारी के अनुसार, भूषण बघेल के विरुद्ध महिलाओं के प्रति उनकी संकुचित और अशोभनीय दृष्टि को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे, जिसके बाद उन्होंने करंजी चौकी से भागकर अपनी जान बचाई थी। इतना ही नहीं, वर्तमान में भी एक विधवा महिला के साथ उनके अवैध संबंधों की बात सामने आई है, जिसकी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और साक्ष्य संस्थान के पास उपलब्ध हैं।
घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा
भूषण की पत्नी ने भी उनके विरुद्ध प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि भूषण ने अपनी पत्नी के साथ इस कदर बर्बरता की कि मारपीट के दौरान उनके कान का पर्दा तक फट गया। पत्नी द्वारा दी गई जानकारी और भूषण के स्वयं के स्वीकारोक्ति वाले साक्ष्यों ने उनकी दुष्टता और हिंसक प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है।

भारतीय जनता एससी मोर्चा में महामंत्री पद का दुरूपयोग..?

मिली जानकारी के अनुसार भूषण बघेल भारतीय जनता पार्टी में एससी मोर्चा में महामंत्री के पद में और इसका फायदा  उठाकर वह लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठने का काम करता है।

संवाददाता जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के घटिया और आपराधिक आचरण को संस्थान ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत देखा है। प्रबंधन का कहना है कि ऐसे व्यक्ति का समाज के चौथे स्तंभ से जुड़े रहना पत्रकारिता की साख के लिए खतरा है। साक्ष्यों के आधार पर संस्थान ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है और स्पष्ट किया है कि भविष्य में भूषण बघेल के किसी भी कृत्य के लिए समाचार पत्र जिम्मेदार नहीं होगा।

You missed