फर्जी न्यूज और एआई (AI) का खतरनाक खेल: सूरजपुर में सजग पत्रकार सुंदरलाल साहू को बदनाम करने की साजिश बेनकाब

  • तेंदूपत्ता फड़ मुंशी विवाद में बदला लेने के लिए लालचंद साहू ने तैयार की फर्जी ‘नई दिशा’ अखबार की डिजिटल कटिंग
  • दस्तावेजों में भारी चूक: प्रकाशन तिथि ‘मई 2025’ और खबर के अंदर ‘वर्ष 2026’ का उल्लेख, खुली पोल
  • जिला जनसंपर्क कार्यालय सूरजपुर ने किया बड़ा खुलासा, ‘नई दिशा’ नाम का कोई अखबार जिले में पंजीकृत या संचालित नहीं
  • कहा जाता है कि नकल के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है इसी तर्ज पर 2028 के न्यूज में 2026 की घटना का उल्लेख, एक साल पहले की भविष्यवाणी
  • पत्रकार के सवालों से घबराए आरोपी लालचंद साहू ने डिलीट किए व्हाट्सएप पोस्ट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) से की लिखित शिकायत
    सूरजपुर (छत्तीसगढ़):
    सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर आधुनिक दौर में जहां तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए होना चाहिए, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसका इस्तेमाल आपसी रंजिश भुनाने और समाज में निष्पक्ष काम करने वाले लोगों की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सूरजपुर जिले के थाना चांदनी बिहारपुर अंतर्गत ग्राम चोगा (ग्राम पंचायत करौटी ए) से सामने आया है, जहां एक सजग पत्रकार और जागरूक नागरिक सुंदरलाल साहू (पिता राम गोपाल साहू) को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनके पूरे परिवार को समाज में बदनाम करने के लिए ‘नई दिशा’ नामक एक फर्जी और नकली समाचार पत्र की डिजिटल कटिंग (क्लिपिंग) सोशल मीडिया पर वायरल की गई।
    इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार गांव का ही लालचंद साहू (पिता शत्रुघ्न लाल) बताया जा रहा है, जिसने एआई (AI) और आधुनिक एडिटिंग टूल्स का सहारा लेकर एक पूरी तरह से फर्जी फ्रंट पेज तैयार किया और उसे ‘तेंदूपत्ता फंड चोगा ग्रुप’ सहित अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित कर दिया।

काल्पनिक अखबार और हास्यास्पद गलतियां: 2025 के पन्ने पर 2026 की कहानी

साजिशकर्ताओं ने ‘नई दिशा’ नाम से जो फर्जी समाचार पत्र तैयार किया, उसमें उन्होंने जल्दबाजी और अज्ञानता वश ऐसी बड़ी तकनीकी गलतियां कर दीं, जिससे उनकी पूरी पोल खुद-ब-खुद खुल गई।

  1. भविष्य की तारीख का खेल: फर्जी न्यूज क्लिपिंग के शीर्ष पर प्रकाशन की तिथि 30 मई 2025 (शुक्रवार) दर्ज की गई है।
  2. खबर में 2026 का जिक्र: इस तथाकथित अखबार के मुख्य समाचार के अंदर के पैराग्राफ में लिखा गया है— “वर्तमान वर्ष 2026 में परमानंद पिता बालकुमार साहू द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है…”
    कोई भी समझदार व्यक्ति यह देखकर हैरान रह जाएगा कि जो अखबार मई 2025 में छप रहा है, वह वर्ष 2026 की वर्तमान स्थिति का दावा कैसे कर सकता है? इस विरोधाभास ने साफ कर दिया कि यह कोई वास्तविक समाचार पत्र नहीं, बल्कि सुंदरलाल साहू की छवि खराब करने के उद्देश्य से कंप्यूटर और एआई द्वारा रचित एक घटिया और जाली दस्तावेज है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय  ने कहा— जिले में ऐसा कोई अखबार ही नहीं

इस भ्रामक और फर्जी खबर की सत्यता जांचने के लिए जब मामला जिला जनसंपर्क कार्यालय सूरजपुर के संज्ञान में लाया गया, तो विभाग ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि ‘नई दिशा’ नाम का कोई भी समाचार पत्र सूरजपुर जिले में न तो संचालित है, न ही पंजीकृत है और न ही इस नाम के किसी मीडिया संस्थान या उसके प्रतिनिधि की कोई जानकारी जनसंपर्क कार्यालय के रिकॉर्ड में है। जनसंपर्क कार्यालय के इस आधिकारिक रुख से यह पूरी तरह प्रमाणित हो गया कि यह न्यूज शत-प्रतिशत फर्जी, अवैध और कानूनन अपराध की श्रेणी में आती है।

पत्रकार के तीखे सवालों से घबराया आरोपी, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब इस फर्जी खबर को व्हाट्सएप ग्रुपों में फैलाया जा रहा था, तब क्षेत्र के ही एक अन्य सजग पत्रकार ने आरोपी लालचंद साहू से इस संबंध में तीखे सवाल किए और समाचार की प्रामाणिकता पूछी। पत्रकार के सवालों और कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी लालचंद साहू बुरी तरह घबरा गया। उसने आनन-फानन में अपने व्हाट्सएप से शेयर की गई पोस्ट्स को डिलीट (Delete) करना शुरू कर दिया और यह तक दावा करने लगा कि उसने इसे शेयर ही नहीं किया है।
लेकिन आरोपी को यह नहीं पता था कि पीड़ित पत्रकार सुंदरलाल साहू अत्यंत सजग हैं। उन्होंने आरोपी द्वारा पोस्ट डिलीट किए जाने से पहले ही सभी भ्रामक पोस्टों और चैट का स्क्रीनशॉट (Screenshot) सुरक्षित कर लिया था, जो अब इस मामले में सबसे पुख्ता डिजिटल सबूत बन चुके हैं।

लालचंद साहू द्वारा रंजिशवश नकली न्यूज कटिंग ग्रुप में शेयर किया गया
पत्रकार के सवालों के बाद भय से लालचंद साहू द्वारा डिलीट किए गए भ्रामक पोस्ट

मुंशीगिरी और तेंदूपत्ता फड़ की रंजिश के कारण रची गई साजिश

फर्जी खबर में सुंदरलाल साहू पर वर्ष 2025 में फड़ मुंशी रहते हुए तेंदूपत्ता खरीदी में कथित अनियमितता के झूठे आरोप लगाए गए थे। असल में, यह पूरा मामला तेंदूपत्ता फड़ संचालन की आपसी रंजिश और सुंदरलाल साहू की समाज में बढ़ती प्रतिष्ठा व निष्पक्ष पत्रकारिता से चिढ़कर रचा गया था। आरोपी का मकसद सुंदरलाल साहू के साथ-साथ उनकी पत्नी, बच्चों और पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और प्रिंट मीडिया के नाम पर फर्जीवाड़ा कर वास्तविक पत्रकारों को बदनाम करना था।

फर्जी तरीके से बनाया गया न्यूज कटिंग 2025 की तारीख और 2026 का न्यूज

पीड़ित ने एसपी (SP) और पुलिस प्रशासन से की सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग

इस गंभीर मानसिक प्रताड़ना और डिजिटल जालसाजी के खिलाफ आवेदक सुंदरलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक (SP) जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इस शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंबिकापुर (सरगुजा), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) ओड़गी और थाना प्रभारी चांदनी बिहारपुर को भी आवश्यक जांच और दंडात्मक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
आवेदक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आईटी एक्ट (IT Act) और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लालचंद साहू के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति एआई और फर्जी मीडिया के नाम पर किसी निर्दोष नागरिक और पत्रकार की छवि से खिलवाड़ न कर सके।साथ ही पीड़ित पत्रकार और आवेदक सुंदरलाल साहू ने बताया कि वो अब दोषियों के विरुद्ध मानहानि की कार्यवाही भी करवाएंगे ताकि भविष्य में अपनी रंजिश निकलने के लिए ऐसे लोग दोबारा कभी ऐसी घिनौनी हरकत ना कर सकें।

नई दिशा नाम से कोई समाचारपत्र हो भी सकता हो लेकिन इस कटिंग के फर्जी होने के पुख्ता प्रमाण लालचंद द्वारा शेयर किए गए कटिंग में हो चुकी है जिसे ध्यान से पढ़ने मात्र से इसके सत्यता की जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

You missed