दनौली खुर्द में मृतक की जमीन गैरकानूनी तरीके से ट्रांसफर नायब तहसीलदार और पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र शैलेन्द्र कुमार गुप्ता भैयाथान तहसील कार्यालय भैयाथान एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ग्राम पंचायत दनौली खुर्द में फर्जी नामांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है जो प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की गहरी साजिश को उजागर करता है। ग्राम दनौली खुर्द की खसरा क्रमांक 224 रकबा 0.0500 हेक्टेयर जमीन जो स्व.अमर साय के नाम दर्ज थी, उनकी जीवित पत्नी और वैधानिक वारिशों को दरकिनार कर मंजीत नामक व्यक्ति के नाम कर दी गई। यह प्रक्रिया न तो राजस्व संहिता 1959 की धारा 109 के तहत हुई और ना ही उत्तराधिकार अधिनियम का पालन किया गया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले ने भैयाथान तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या प्रशासन इस घोटाले की गहराई तक जाएगा या इसे रफा दफा करने की कोशिश होगी। फर्जी इश्तिहार जाली हस्ताक्षर-मामले की तह तक जाने पर पता चला कि नामांतरण के लिए जारी इश्तिहार में भी भारी गड़बड़ी की गई। एक ही व्यक्ति ने 5-6 ग्रामीणों, पंच और चौकीदार के फर्जी हस्ताक्षर किए। सरपंच सपना सिंह के समक्ष पंच पूजा सिंह और चौकीदार अभिमन्यु ने साफ कहा कि उनके हस्ताक्षर जाली है हैरानी की बात यह है कि हस्ताक्षर में इंद्र कुंवर नाम की महिला को पंच बताया गया जो पंचायत में है ही नहीं। यह सारा फर्जीवाड़ा नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो और संबंधित पटवारी की मिली भगत से मोटी रकम के लेनदेन के बाद किया गया, ऐसा सूत्रों का दावा है।तहसील कार्यालय में हड़कंप- इस गड़बड़ी के खुलासे से तहसील कार्यालय में खलबली मच गई है। अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या बिना रिश्वत के इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव था…? क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी या इसे दबाने की कोशिश की जाएगी…? वही इस मामले पर अनुविभागीय अधिकारी चांदनी कंवर ने कहा मामले की जानकारी मिली है,इसकी जांच कराई जाएगीयह है पूरा मामला?-जमीन विवाद-स्व अमर साय की जमीन उनके जीवित पत्नी के बजाय मंजीत के नाम ट्रांसफर।–नियमों की अनदेखी-राजस्व संहिता और उत्तराधिकार अधिनियम का उल्लंघन।–फर्जी हस्ताक्षर जाली हस्ताक्षर और गैर -मौजूद पंच का नाम शामिल।–भ्रष्टाचार के आरोप-नायब तहसीलदार और पटवारी पर रिश्वत लेकर फर्जीवाड़े का इल्जाम। Post navigation क्या मुख्यमंत्री से रिश्तेदारी का फायदा उठाकर अपने आप को बचा रहे हैं तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा खूंटा भगत संत समाज द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारियों के मद्देनजर की गई समिति की बैठक