सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र अम्बिकापुर खूंटा भगत संत समाज द्वारा अंबिकापुर के शंकरघाट स्थित आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ मातेश्वरी दुर्गा रूपी का पूजा अर्चना हर्षोल्लास से अश्विन शुक्ल पक्ष के सप्तमी एवं अष्टमी पर्व, दिनांक 29 एवं 30 सितंबर को खूंटा भगत आश्रम, बांक नदी तट, अंबिकापुर में मनाया जाएगा।

      बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बंशीधर, कोषाध्यक्ष जगजीवन सिंह, उप सचिव जगेश्वर सिंह, रीझन, जग्गू राम श्याम, इन्दर भगत, नोहर दास, मुन्ना सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, सुनील एक्का, प्रकाश सिंह श्याम, उजीत राम, मंगल राम मुंडा, गनपत पावले, राममति बाई, शर्मिला एक्का, लीलावती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed