राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल वाड्रफनगर को मिला प्रथम स्थान

सिंधु स्वाभिमान बलरामपुर विशेष संवाददाता एकलव्य विद्यालयो के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2022 के बलरामपुर में जिला स्तरीय विभिन्न विधाओं में एकलव्य आदर्श आवासीय वाड्रफनगर नौ विद्याओ में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता अम्बिकापुर से ग्रुप डांस फोक मे राज्य स्तर पर चयनित होकर रायपुर के लिए उत्साह के साथ रवाना हुई थी। एक अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2022 रायपुर के ग्रुप फोक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने मे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर ने अपने पूर्व वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्तर पर चयन में अपनी प्रतिभा को पुनः स्थापित किया है। एकलव्य विद्यालय वाड्रफनगर की दस छात्राओं के गायन एवं नृत्य मे ब्रजवासी तिवारी तथा दिलेश्वर प्रसाद द्वारा वाद्य संगीत की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय तथा छात्रावास के प्रतिभाशाली शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विधाओं में अथक परिश्रम के साथ की गई तैयारी ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।

बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति

बलरामपुर जिला के एकलव्य विद्यालयों में सदैव अग्रणीय बने रहने की इस उपलब्धि पर प्राचार्य आर. के. सिंह ने समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *