सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र अम्बिकापुर विधानसभा के ब्लॉक उदयपुर के ग्राम पेंडराखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में विगत 4 माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन का वितरण नहीं किया गया।इस गंभीर विषय को लेकर आज 40 की संख्या में ग्राम वासियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन दिया।गोपाल सिन्हा ने बताया की ग्राम पेंडरखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में आज 4माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन नहीं दिया जा रहा है जो की बहुत ही शर्मनाक एवं गंभीर विषय है। खाद्यान वितरण न होने की वजह से ग्रामवासी परेशान है।आज पहाड़ कोरजा के ग्रामवासियों के साथ जिला खाद्य अधिकारी से मिलने आए है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में फेल है और भ्रष्टाचार में लिप्त होकर केवल रेत, कोयला की दलाली में मस्त है और जनता की मूलभूत सुविधा से वंचित कर रही है। एक सप्ताह के भीतर अगर राशन नहीं दिया जाता है तो हम ग्रामवासियों के साथ निकम्मी और भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। Post navigation वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष शील के कंधों पर अब अम्बिकापुर ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वीसी के माध्यम से सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी घुमन्तू मवेशियों से होने वाली क्षति को रोकने विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की करेंगी समीक्षा