सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र विशेष संवाददाता बस्तर ग्राम सलातोंग में 11 दिसंबर 2023, नए स्थापित पुलिस कैंप के खिलाफ ग्राम सलातोंग व आसपास गांवों के हजारों की संख्या में मूलवासी जनता पुलिस कैंप के लिए अपनी जमीन नहीं देने की बात रखते हुए अनिश्चितकालीन रैली धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनांक 18 दिसंबर को धरना पर बैठे मूलवासियों को पुलिस जवानों द्वारा जनता पर मार पीट कर धरना बंद करने की धमकी दी गई और मूलवासी बचाओ मंच, कार्यकर्ता ओयमी रामा, मड़काम रामबाबू को पुलिस अपनी हिरासत में रखी रखी हुई है ।

बस्तर संभाग में मूलवासी जनता अपनी आधिकारों को लेकर पिछले ढाई साल से कैंप का विरोध व जल जंगल जमीन नहीं देंगे आंदोलन करते आ रहे हैं फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार मूलवासियों की उपजाऊ जमीन छीन कर जबरन नए पुलिस कैंप स्थापित किए जा रही है मानव अधिकार संगठनों, पत्रकार, छात्र संघ, किसान संगठन, बुद्धिजीवियों व जनपक्षधर संगठनों से मूलवासी बचाओ मंच, बस्तर संभाग, अपिल करती है कि बस्तर संभाग में मूलवासियों पर हो रही पुलिस दमन के खिलाफ आंदोलन तेज करें और पुलिस मूलवासी कार्यकर्ता ओयमी रामा, मड़काम रामबाबू को पुलिस हिरासत में रखी है जिन्हे बिना शर्त रिहा करने करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed