हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र और सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र के सटीक प्रकाशन से हुआ इस भ्रष्टाचार का खुलासा,शासन के खाते में आए पैसे

संज्ञान में आया तो लिखा लेकिन किसके प्रकाशन से मामला आया संज्ञान में यह लिखना जरूरी तक नहीं समझे जिला प्रशासन

सच बोलने और अपने अधिकारियों की पोल खोलने वाले रोजगार सहायक नईम अंसारी पर गिर गई बर्खास्तगी की गाज

नईम अंसारी की गलती थी तो हुई कार्रवाई लेकिन बाकियों को संरक्षण क्यों

नईम अंसारी और नवीन जायसवाल का सोर्स लगाना भी हो गया व्यर्थ

सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर सिरसी ग्राम पंचायत के आवास घोटाले और डबल आवास जैसे गंभीर भ्रष्टाचार पर आखिर प्रशासन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कार्यवाही करते हुए रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है,लेकिन आखिर जब रोजगार सहायक नईम अंसारी ने अपने बयान में बताया था कि इस मामले की जानकारी तकनीकी सहायक नवीन जायसवाल और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित खैरवार को भी थी और इन सबकी मिली भगत से ही यह संभव हुआ है तो आखिर एकतरफा और पक्षपातपूर्ण कार्यवाही क्यों जब इस मामले पर अमित खैरवार नवीन जायसवाल की इस मामले पर संलिप्तता थी तो फिर उन्हें नोटिस और नईम अंसारी की सेवा समाप्ति की कार्यवाही क्यों इस मामले ओम तिवारी पीओ भैयाथान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित खैरवार तकनीकी सहायक नवीन जायसवाल को सिर्फ अंतिम चेतावनी हो क्यों क्या वो थोड़े बड़े पद पर हैं तो उन्हें माफ कर दिया जाना उचित हैं।एक और मामले में जहां सिरसी में ही डबरी निर्माण में घोटाले के प्रकरण में भी जिला प्रशासन ने तात्कालिक तकनीकी सहायक मधुमति सिंह परस्ते को भी कोई नोटिस तक जारी नहीं किया है एक की सेवा समाप्त तो दूसरे को सिर्फ अंतिम चेतावनी देना काफी आश्चर्य का विषय है।

जिला प्रशासन ने अपने कार्यवाही में उल्लेख किया है कि जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत सिरसी अंतर्गत पीएम आवास ग्रामीण में आवास निर्माण एवं योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी का प्रकरण प्रकाश में आने में बाद जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। आवास का दोहरा लाभ लेने अर्थात् स्वयं एवं पत्नी के नाम से आवास स्वीकृत कराने तथा आवास की गलत टैगिंग व मनरेगा का मजदूरी राशि में गड़बड़ी के लिए सम्बन्धित रोजगार सहायक मोहम्मद नईम अहमद की सेवा समाप्त कर दी गई है और  सचिव आनंद सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकते हुए अंतिम चेतावनी पत्र जारी की गई है। गड़बड़ी में लिप्त तकनीकी सहायक नवीन जायसवाल को अंतिम चेतावनी पत्र जारी करते हुए

, जनपद पंचायत ओड़गी में संलग्न किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्यरत आवास मित्र कुमारी अंकिता चौबे द्वारा त्यागपत्र दे दिया गया है इनके द्वारा किए गए कार्य के विरुद्ध इन्हें जारी होने वाला प्रोत्साहन राशि राजसात करने एवं भविष्य में अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने पर प्रतिकूल टीप करने की कार्यवाही संबंधी निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को जारी किया गया है। मामले में विकासखंड समन्वयक अमित खैरवार, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ओम तिवारी एवं सरपंच सुमित्रा अगरिया को अंतिम चेतावनी पत्र जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *