सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सूरजपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का सूरजपुर जिले के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ शिक्षाविद् तुलसी राम द्विवेदी से की शिष्टाचार भेंटसरनापारा स्थित वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य तुलसी राम द्विवेदी के निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 92 वर्षीय तुलसी राम द्विवेदी का आत्मीय अभिनंदन किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री साय ने श्री द्विवेदी के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार साझा किए।


भेंट के दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत स्थापित सौर ऊर्जा व्यवस्था की जानकारी भी ली गई तथा योजना के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं आम नागरिकों को होने वाले लाभों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है सामान्य सभा एवं टीएल की बैठकों में कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा निरंतर यह अपील की जाती रही है कि अधिकारीगण अपने-अपने आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कर न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकता में योगदान दें, बल्कि स्वयं के  विद्युत व्यय में भी बचत करें ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवार की ओर से सहायक परियोजना समन्वयक दिनेश द्विवेदी ने पारंपरिक एवं आत्मीय रूप से स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक भूलन सिंह मरावी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बाबूलाल अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर एस जयवर्धन , मुख्य कार्यपालन अधिकारी , एसडीएम सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का यह आगमन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति आदर एवं शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *