सिंधु स्वाभिमान समाचारपत्र सीतापुर क्षेत्र के पत्रकार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विवादित बयान के विरोध में लामबंद हो गए हैं। वायरल वीडियो में आकांक्षा टोप्पो द्वारा पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने से पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है।आहत पत्रकारों ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी बतौली को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें संबंधित वायरल वीडियो की जांच कर अभद्र शब्दों के प्रयोग करने पर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कड़ी एवं ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। पत्रकारों ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के बयान समाज में पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे संगठित आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रकारों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि ऐसे मामलों में साइबर सेल सक्रिय भूमिका निभाते हुए भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए।

समस्याओं को लोगों के बीच में रखना बहुत सही बात है लेकिन उसके लिए सही तरीका भी होना जरूरी है नेता अधिकारी अगर नहीं सुनते हैं तो क्या उन्हें  गंदी–गंदी गाली देकर अपनी बात लोगों के बीच में रखना सही है..?  या फिर यह एक पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि कुछ मिलियन व्यूज के चक्कर में आप किसी भी नेता मंत्री विधायक अधिकारी या पत्रकारों को गंदी गाली नहीं दे सकते। किसी भी चीज को जनता के सामने रखने का एक तरीका होता है एक माध्यम होता है जिसमें शिष्टाचार और सम्मान की भावना होती है लेकिन ऐसे ऐसे शब्द जिन्हें हम आपको लिख करके भी नहीं बता सकते वैसे शब्दों का प्रयोग करना कहां तक सही है हम किसी गलत का समर्थन नहीं करते हैं और ना ही सड़कों की खराब स्थिति को सही बता रहे हैं लेकिन उसे रखने का भी एक तरीका था जिस तरीका का पालन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो नहीं किया। आरोप प्रत्यारोप और किसी की गलती उजागर करना एक नया प्रणाली का माध्यम है आप किसी की गलतियां उजागर कर सकते हैं किसी गलत व्यक्ति के बारे में लिख बोल सकते हैं लेकिन गाली देकर नहीं किया जा सकता। आकांक्षा टोप्पो जिस प्रकार की अमर्यादित शब्दों का प्रयोग सोशल मीडिया के माध्यम से कर रही हैं वह काफी निंदनीय है और अमर्यादित है।

आकांक्षा टोप्पो जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग लोगों के लिए कर रहे हैं उन्हें कोई शब्द समाज का व्यक्ति ना सुनना चाहेगा और नहीं उनके वीडियो को देखना चाहेगा कुछ सीनियर सिटीजन और पारिवारिक व्यक्तियों से जब इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आकांक्षा टोप्पो द्वारा बनाए गए वीडियो परिवार के बीच में देखने लायक नहीं है और नहीं उनकी चर्चा परिवार में की जा सकती है क्योंकि वह बहुत ही फुहार वीडियो बनती हैं।

क्या फेमस होने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार है आकांशा टोप्पो या फिर उन्हें सही और अच्छी भाषा का प्रयोग करना ही नहीं आता है यह एक विचारणीय विषय है क्योंकि जब से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा ने खराब सड़कों के बारे में बोलना चालू किया है तब से उनके अशोभनीय शब्द और गंदी गालियों की लोगों में काफी चर्चा है ।केवल कुछ व्यूज के लिए ऐसा बोलना कहां तक सही है यह विचार का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed